फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: पहले करें मतदान... फिर जलपान; अब बाजी आपके हाथ, चुनें अपने शहर की सरकार

Thu, 04 May 2023 01:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के 12 निकायों के अध्यक्ष एवं 215 वार्ड सदस्यों का चुनाव करने के लिए चार लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव मैदान में कुल 1363 उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन
Up nikay chunav
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले की चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में आज मतदान है। अब बाजी मतदाता के हाथ में है। सभी मतदाता घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बढ़ चढ़कर मतदान करें और अपने शहर की सरकार चुनें। 

विज्ञापन


जिले के 12 नगर निकायों में अध्यक्ष पद पर 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार नगर पालिका के लिए 36 और आठ नगर पंचायत में 64 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब बाजी पूरी तरीके से जनता के हाथ में है कि वो 12 नगर निकायों में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर 100 प्रत्याशियों में किसे मौका देती है। 

लखीमपुर नगर पालिका सीट पर सात उम्मीदवार

लखीमपुर नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। शहर के 1.5 लाख मतदाता इनकी किस्मत तय करेंगे। 30 वार्ड वाली लखीमपुर नगर पालिका में मुकाबला सबसे रोचक है। भाजपा से पुष्पा सिंह, निर्दलीय डॉ. इरा श्रीवास्तव, बसपा से अंजू मिश्रा, सपा से रमामोहन बाजपेई, आप से ज्योति गुप्ता, एआईएमआईएम से उजमा, निर्दलीय प्रेमलता मैदान में हैं। 

पलिया में अध्यक्ष पद के सात उम्मीदवार

नगर पालिका पलिया से अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। यहां भाजपा के केबी गुप्ता, कांग्रेस से सूफी अनवार अहमद, सपा से महमूद हुसैन खां, बसपा से हेमंत मानक, आलोक मिश्रा निर्दलीय, आलोक निर्दलीय व रिहातुन निशा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

गोला में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार

गोला नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोला से अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से विजय शुक्ला रिंकू, सपा से अशोक वर्मा, बसपा से सुनीता कश्यप, कांग्रेस से यतीश चंद्र शुक्ला, आम आदमी पार्टी से रानी, मीनाक्षी अग्रवाल निर्दलीय, अलीमुन, नूरजहां, कुंती देवी, रजनीश, राम जी रस्तोगी, रेखा गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता और हरिशंकर निर्दलीय मैदान में हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदी से सात उम्मीदवार 

नगर पालिका मोहम्मदी से अध्यक्ष पद के लिये सात दावेदार मैदान में हैं। इनमें भाजपा से संदीप मेहरोत्रा, सपा से कार्तिक तिवारी, कांग्रेस से प्रद्युम्न मिश्रा, बसपा से यूसुफ, एआईएमआईएम से अमरीन, आम आदमी पार्टी से मो. नौशाद, पीजेपी से सत्तार मंसूरी ने ताल ठोंकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें