लखीमपुर खीरी में निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान है। जिले के 12 निकायों के अध्यक्ष एवं 215 वार्ड सदस्यों का चुनाव करने के लिए चार लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए 12 अध्यक्ष एवं 215 वार्डों के लिए सदस्य चुने जाएंगे। इसके लिए अध्यक्ष पद के लिए 100 और सदस्य पद पर 1263 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।
जिले की चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायत हैं। इन सभी में 215 वार्ड हैं। अध्यक्ष से लेकर सदस्य पद के लिए 1363 दावेदार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला 444799 मतदाता करेगें। इनमें पुरूष वोटरों की संख्या 232367 और महिला मतदाताओं की संख्या 211532 हैं।
नगर पालिका- चार
नगर पंचायत- आठ
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी-100
सदस्य पद के प्रत्याशी-1263
कुल मतदाता- 444799
निकायवार प्रत्याशी
निकाय- वार्ड- अध्यक्ष- सदस्य
1. लखीमपुर- 30- आठ-182
2. गोला-25-14-122
3. पलिया-25- छह-120
4. मोहम्मदी-25- सात-119
5. धौरहरा- 17-10-136
6. खीरी-16- आठ-102
7. सिंगाही- 13- छह-80
8. मैलानी-12- छह-56
9. ओयल-11- नौ-50
10. बरवर-11- सात-54
11. भीरा- 15- सात-101
12. निघासन-15- 11- 41
निकायवार पुरुष महिला मतदाता
निकाय- पुरुष- महिला- कुल वोटर
1. लखीमपुर- 82380-72996-155376
2. गोला-30409-27968-58377
3. पलिया-20206-18837-39043
4. मोहम्मदी-21675-19337-41012
5. धौरहरा- 14688-13537-28225
6. खीरी-16729-14947-31676
7. सिंगाही-7842-7495-15337
8. मैलानी-6171-5578-11749
9. ओयल-5373-5142-10515
10. बरवर- 5924-5721-11645
11. भीरा- 9775-9027-18802
12. निघासन-12095-10947 -23042
कुल वोटर- 232367-211532-444799