फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वाहन से वोट डालने जा सकेंगे मतदाता

Wed, 07 Oct 2015 10:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के पहले चरण में शुक्रवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम किंजल सिंह और एसपी अखिलेश चौरसिया ने विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि मतदान केंद्र तक जाने के लिए मतदाता अपने वाहन का प्रयोग कर सकेंगे, लेकिन 100 मीटर पहले ही वाहन पार्क करना होगा। मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट मोबाइल नहीं ले जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस परिसर में बुधवार की शाम को पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया, जिसमें मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी और आचार संहिता के अनुपालन के बारे में जानकारी दी गई। प्रत्याशियों के स्टाल पर बैनर-पोस्टर नहीं लगाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीएम एसपी सिंह, एएसपी एपी सिंह, सभी एसडीएम, सीओ, एसओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें