त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बुधवार को जिला पंचायत के लिए 70 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने प्रत्याशियों से नामांकन प्राप्त किए। जबकि लखीमपुर, नकहा, ईसानगर और धौरहरा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन संबंधित ब्लाकों में नियुक्त रिटर्निंग आफीसरों ने पर्चे प्राप्त किए। इन ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 700 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बता दें कि तीसरे चरण में इन ब्लाकों में 17 अक्तूबर को मतदान होना है। तीसरे चरण में दूसरे दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामसागर वर्मा, ओमप्रकाश पटेल की पत्नी अनीता पटेल, मिथिलेश सिंह, वरुण कटियार समेत तमाम प्रत्याशी शामिल हैं। प्रत्याशियों ने अपने पर्चे सादगी से दाखिल किए।
नामांकन के समय कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे चरण में दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कलक्ट्रेट गेट से नामांकन स्थल तक बैरीकेडिंग कर सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर आने की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी एमपी सिंह कर रहे थे। वहीं काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन
लखीमपुर प्रथम..............03
लखीमपुर द्वितीय.............00
लखीमपुर तृतीय..............02
लखीमपुर चतुर्थ..............02
लखीमपुर पंचम..............07
लखीमपुर षष्टम...............03
नकहा प्रथम................02
नकहा द्वितीय...............08
नकहा तृतीय................03
नकहा चतुर्थ................08
ईसानगर प्रथम................02
ईसानगर द्वितीय...............02
ईसानगर तृतीय................04
ईसानगर चतुर्थ................08
ईसानगर पंचम................04
धौरहरा प्रथम..................05
धौरहरा द्वितीय.................07
धौरहरा तृतीय..................00
योग.............................70
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक वार नामांकन
ब्लाक दाखिल नामांकन
लखीमपुर.................163
नकहा.....................134
ईसानगर...................255
धौरहरा.....................148
योग.........................700