फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं ने दिखाया जोश 81 फीसदी मतदान

Mon, 07 Dec 2015 10:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के प्रति मतदाताओं ने जबर्दस्त उत्साह दिखा। छिटपुट झड़पों को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। तीसरे चरण में लखीमपुर, नकहा, ईसानगर और धौरहरा में 81 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ ही प्रधान पद की 312 सीटों के लिए 2068 उम्मीदवारों और पंचायत सदस्य पद के 4016 सीटों के लिए 3636 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। घने कोहरे और ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर सुबह से वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तक 18 फीसदी मतदान हुआ था। नौ बजे के बाद मतदान में कुछ तेजी आई। इसके चलते 11 बजे तक 37.5 और एक बजे तक 58.5 फीसदी मतदान हो चुका था। दोपहर एक बजे के बाद मतदान की रफ्तार कम हुई और तीन बजे तक मतदान बढ़कर 71.5 फीसदी तक ही पहुंच पाया। मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय 4.30 बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइन में लगे देखे गए। इसके चलते कई जगह देर शाम तक मतदान जारी रहा और मतदान प्रतिशत बढ़कर 81.0 फीसदी तक पहुंच गया।
डीएम, एसपी और प्रेक्षक ने भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान का जायजा लेने के लिए डीएम किंजल सिंह, एसपी अखिलेश चौरसिया और प्रेक्षक राम नरायन सिंह लगातार भ्रमण पर रहे। उन्होंने लखीमपुर, नकहा, ईसानगर और धौरहरा के कई मतदान केंदों पर जाकर मतदान का जायजा लिया। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

वोटिंग में नकहा अव्वल, ईसानगर सबसे पीछे
तीसरे चरण में नकहा ब्लाक वोटिंग में सबसे अव्वल रहा। सुबह नौ बजे से तीन बजे तक नकहा ब्लाक सबसे पीछे चल रहा था और लखीमपुर ब्लाक सबसे आगे था। लखीमपुर ब्लाक में सुबह नौ बजे तक 21 फीसदी, 11 बजे तक 40 फीसदी, एक बजे तक साठ फीसदी, तीन बजे तक 73 फीसदी मतदान हुआ था जो चारों ब्लाकों में सबसे ज्यादा था। नकहा सुबह से ही पीछे चल रहा था लेकिन तीन बजे के बाद यहां वोटिंग में उछाल आया और 83 फीसदी वोटिंग के साथ नकहा सबसे आगे निकल गया। 82 फीसदी मतदान के साथ लखीमपुर दूसरे, 80 फीसदी वोटिंग के साथ धौरहरा तीसरे स्थान पर रहा जबकि ईसानगर ब्लाक का मतदान 79 फीसदी रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें