फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मतदान में चौथे नंबर पर रहे धौरहरा विस क्षेत्र के मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा सीट के चुनाव में धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता चौथे नंबर रहे। यहां 64.52 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि फिसड्डी का खिताब महोली विस क्षेत्र के नाम रहा। यहां 61.42 प्रतिशत वोट पड़े। कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। यहां 65.85 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। हरगांव में 65.32 व मोहम्मदी में 65.5 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

धौरहरा लोकसभा सीट में लखीमपुर जिले की मोहम्मदी, कस्ता और धौरहरा विधानसभा के अलावा सीतापुर की महोली और हरगांव विधानसभा का क्षेत्र आता है। सोमवार को जब मतदान शुरू हुआ तो यहां भी सभी विधानसभाओं के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा कस्ता, मोहम्मदी और हरगांव के बूथों पर मतदाताओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मगर महोली और धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान की गति मंद होती गई। कई स्थानों पर मतदाताओं के विरोध का असर भी इन विधानसभाओं के मतदान प्रतिशत पर पड़ा।
तीसरे से पांचवें पर पहुंच गई महोली
सुबह नौ बजे महोली में 13.95 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतदान में महोली तीसरे स्थान पर थी। 11 बजे के मतदान परिणाम में महोली खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद महोली के मतदाता सबसे पीछे ही रहे। महोली विधानसभा क्षेत्र में 61.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

-
आखिरी एक घंटे में .87 फीसदी पड़े धौरहरा में वोट
शाम पांच बजे जारी मतदान प्रतिशत में धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में 61.65 फीसदी वोट डाले गए थे। शाम छह बजे मतदान समाप्ति के बाद जारी रिपोर्ट में धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 62.52 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के आखिरी एक घंटे में सिर्फ .87 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने वोट डाले।
विज्ञापन


यह रहा धौरहरा लोकसभा का मतदान प्रतिशत
सुबह नौ बजे - 13.95 फीसदी कुल मतदान
विधानसभा प्रतिशत
मोहम्मदी 14.75
कस्ता 14
धौरहरा 13.6
महोली 13.95
हरगांव 13.42
-
सुबह 11 बजे - 29.8 फीसदी कुल मतदान
विधानसभा प्रतिशत
मोहम्मदी 30.51
कस्ता 29.85
धौरहरा 29.3
महोली 28.8
हरगांव 30.51


दोपहर एक बजे - 43.09 फीसदी कुल मतदान
विधानसभा प्रतिशत
मोहम्मदी 44
कस्ता 44
धौरहरा 41.05
महोली 41.52
हरगांव 44.76

दोपहर तीन बजे - 53.93 फीसदी कुल मतदान
विधानसभा प्रतिशत
कस्ता 55.72
मोहम्मदी 54.55
धौरहरा 53.16
हरगांव 55.6
महोली 51.21
-
शाम पांच बजे - 62.73 फीसदी कुल मतदान
विधानसभा प्रतिशत
मोहम्मदी 64.04
कस्ता 64.2
धौरहरा 61.68
हरगांव 64.02
महोली 60.2

शाम छह के बाद का फाइनल मतदान प्रतिशत
कुल मतदान - 64.12
विधानसभा प्रतिशत
कस्ता- 65.85
मोहम्मदी - 65.5
हरगांव - 65.32
धौरहरा- 64.52
महोली- 61.42
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें