लखीमपुर खीरी। कोतवाली पुलिस मंगलवार को ऑनलाइन धोखाधड़ी कर हड़पी गई 2.78 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई। धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ितों के चेहरों पर खुशी छा गई।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने साइबर टीम की मदद से पीड़ित रितिक सिंह, प्रवेश कुमार शुक्ला, शरद तिवारी, अजीत कुमार श्रीवास्तव और शुभम गुप्ता की धनराशि वापस कराई है। इसमें रितिक सिंह के 1500 रुपये, प्रवेश कुमार शुक्ला के 7000 रुपये, शरद तिवारी के 20 हजार रुपये, अजीत कुमार श्रीवास्तव के 100,000 रुपये और शुभम गुप्ता के 150,000 रुपये वापस मिले हैं। धनराशि वापस मिलने से लोगों में खुशी है। संवाद