अहमदनगर में स्वर्गीय इंद्रगिरि वॉलीबाल टूर्नामेंट के लीग मैच में आठ टीमों ने भाग लिया।
पहला मैच अहमदनगर बी और यूथ क्लब छितौनियां के बीच खेला गया। जिसमें अहमदनगर बी की टीम 15-11 से विजयी हुई। दूसरा मैच अहमदनगर ए और चठिया के बीच हुआ। जिसमें अहमदनगर ए ने 15-3 से विजय अपने नाम दर्ज कराई। तीसरा मैच अहमदनगर बी और कुकरा बी के बीच हुआ, जिसमें कुकरा ने 15-13 से विजय अपने नाम दर्ज की। चौथा मैच अहमदनगर ए और केडी वर्मा चठिया के बीच खेला गया। जिसमें 15-3 से केडी वर्मा चठिया की टीम विजयी हुई। कमेंट्री शफी अहमद ने की।
इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक सत्यम गिरि, विश्नु गिरि, विनीत मिश्रा, सौरभ गिरि, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र मिश्रा, सत्यम गिरि, श्रवण मौर्य, आदित्य यादव, हर्षित मिश्र, मोहम्मद इरफान, सुशील, माताप्रसाद तिवारी, मोहम्मद इमरान, उमेंद्र गिरि, सचिन मिश्रा, नवनीत शुक्ल, जितेंद्र वर्मा, विनीश मिश्र आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।