दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में की गई। यहां शिक्षकों के समायोजन पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रवीण वर्मा ने कहा कि शिक्षामित्रों के द्वितीय बैच के समायोजन के लिए शासन की समय सारिणी पूर्व में जारी की गई थी। 28 फरवरी तक निश्चित तौर पर दूसरे बैच का समायोजन सहायक अध्यापक के पद पर कर दिया जाएगा। साथ ही प्रथम बैच के समायोजित शिक्षकों का वेतन एरियर शीघ्र ही दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। बैठक में ब्लाक प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में प्रकाश चंद, संजय भारती, रमेश कुमार, जय प्रकाश, बलराम भार्गव, ठाकुर प्रसाद, सुरेशचंद्र, अवधेश कुमार, शीलवंत वर्मा, उमेश कुमार, धर्मेंद्रपाल, रामेंद्र सिंह, अशोक यादव और मीना भारती सहित तमाम लोग उपस्थित थे।