फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल को वोकल करने को सांसद ने की उद्यमियों से बात

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये व्यापारियों से बात करते सांसद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं लोकल के लिए वोकल को बल प्रदान करते हुए खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने शुक्रवार शाम संसदीय क्षेत्र के व्यापारियों से वेबिनार माध्यम से वार्ता की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने अपनी समस्याएं गिनाते हुए रोजग़ार की संभावनाओं पर अपने सुझाव दिए। सांसद ने जिले के लोकल उत्पाद, जिसमें केला, चीनी मिल, कटरुआ सब्जी, हस्तशिल्प, पीतल एवं लाही, मशरूम आदि में किस तरह से रोजगार सृजन में बदल सकते हैं, आदि पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि सभी को एक साथ आने की जरूरत है। इस संकट को संभावनाओं में बदलने की जरूरत है और हम ऐसा करके रहेंगे। व्यापारियों में अमित पाल खेड़ी, संगम मिश्रा, अभिषेक कुमार आनंद, अर्प मिश्रा, विवेक आदि ने सांसद के समक्ष अपने सवाल रखे। सांसद से मिले सकारात्मक जवाब के बाद वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने में पूर्ण निष्ठा जताई । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें