फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों ने काली पट्टी  बांधी, शिक्षक दिवस का विरोध

Mon, 05 Sep 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर धरना भी दिया 
विज्ञापन

 वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय दिए जाने संबंधी शासनादेश जारी किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को शिक्षक दिवस का विरोध किया और काली पट्टी बांधकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने मानदेय संबंधी शासनादेश जारी किए जाने की मांग संबंधी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा के नेतृत्व में जिले के कई वित्तविहीन शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस का विरोध करते हुए डीआईओएस कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिए जाने के लिए 2016 एवं 17 के लिए दौ सौ करोड़ के बजट की  व्यवस्था की गई है। लेकिन अधिकारियों की हीला हवाली के कारण अभी तक इसके दिए जाने का शासनदेश जारी नहीं किया जा सका है। वित्तविहीन शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता को सौंपकर शासनादेश जारी कराके मानदेय कोषागार के माध्यम से शिक्षकों के खातों में भेजे जाने की मांग की। इस दौरान कमलेश कुमार, उत्तम तिवारी, अभिषेक कुमार,  भगवत शरण तिवारी, हौसला प्रसाद, संजीव कुमार मिश्रा,  मिथलेश मिश्रा सहित कई वित्तविहीन शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। उप्र अनुदानित महाविद्यालय सीजीएन पीजी कॉलेज में विश्व विद्यालय स्ववित्तपोषी अनुमोदित शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शिक्षक दिवस को काली पट्टी बांधकर काला दिवस के रूप में मनाकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों को लेकर तहसील में नायब तहसीलदार रामदेव निषाद को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर डॉ ब्रजगोविंद मिश्र, डॉ अरुण सिंह, डॉ योगेश कनौजिया, डॉ गौरव अवस्थी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें