फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेसीआई के विश्वास अध्यक्ष व ऋतिक बने सचिव

Sat, 26 Sep 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जेसीआई की नई कार्यकारिणी के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सामाजिक संगठन जेसीआई का 52वां स्थापना दिवस एक होटल के सभागार में मनाया गया। इस दौरान पूर्वाध्यक्षों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उन्हें साफा बांधकर और मोतियों की माला पहनाकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

जेसीआई के वर्ष 2027 के लिए विश्वास सेठ को अध्यक्ष, ऋतिक साहू को सचिव और अर्चित महेंद्र को कोषाध्यक्ष चुना गया। आलोक शुक्ला, सुमित शर्मा और असद हुसैन उपाध्यक्ष, जबकि लवपुरी सहसचिव चुने गए। डॉ. अंजित सिंह और देव ऋषि नागर को आयोगाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
जेसीरेट विंग की चेयरपर्सन समीक्षा टंडन, उप चेयरपर्सन नैना मेहरोत्रा, सचिव पूजा सचदेवा और कोषाध्यक्ष शालिनी महेंद्र चुनी गईं। कई चरणों में हुई चुनाव प्रक्रिया में पूर्वाध्यक्ष शुभम टंडन ने चुनाव अधिकारी और सौरभ वर्मा ने चुनाव सचिव की भूमिका निभाई। वर्तमान अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने अध्यक्ष विश्वास सेठ को पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य केवल कृष्ण और अशोक गुप्ता से लेकर निवर्तमान अध्यक्ष शुभम टंडन तक ने सहभागिता की। अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने पूर्वाध्यक्षों के संस्था के उत्थान में योगदान और व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संस्था का 52 वर्षों का सफर आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग का परिचायक है।
कार्यक्रम में राममोहन गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, आर्येंद्र पाल सिंह, विशाल सेठ, राजेश पटेल, अमित मिश्रा, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता, अर्जित अग्रवाल, तुषार गर्ग, विकास टंडन, अतिन गर्ग, सौरभ वर्मा, योगेश जोशी, कनिष्क बरनवाल, कुमार उत्कर्ष, सौरभ गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सदस्य और एसोसिएट सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें