फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश में पेड़, मकान और दीवारें गिरीं, कई परिवार बाल-बाल बचे

Sat, 26 Sep 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिर गए। कई जगह कच्चे मकान ढह गए। गनीमत रही कि परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए और जनहानि बल गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब चार बजे सिंगाही मार्ग स्थित नई बस्ती में बैलहा निवासी राजेश का परिवार छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के बीच बरगद का पेड़ अचानक छप्पर पर गिर गया। पेड़ गिरने की आहट से राजेश, उनकी तीन बेटियां और एक बेटा जाग गए और आनन-फानन घर से बाहर निकल आए।
उधर, बेलरायां-कड़िया मार्ग पर रेलवे फाटक के पास शनिवार को विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बनिगवां निवासी इरफान का कच्चा मकान भी शनिवार सुबह करीब चार बजे ढह गया। नौबना के मटहिया निवासी संजो देवी पत्नी स्व. विनोद कुमार का पशुबाड़ा और झोपड़ी बारिश के कारण गिर गई। ढखेरवा नानकार के नेवाजपुरवा निवासी वकील की कच्ची दीवार गिरने से नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान की जानकारी संबंधित राजस्व कर्मियों से जुटाई जा रही है। मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराया जाएगा। नियमानुसार प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें