गोला में बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।
गोला गोकर्णनाथ। सरायन नदी के पास हो रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में दूसरे दिन भी पुरुष युगल और पुरुष एकल मुकाबला भी बड़ा रोमांचक रहा।
बिस्मार्क की युगल जोड़ी ने इलाहाबाद को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नए बाईपास मार्ग के निकट हो रहे ओपेन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन के टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। पुरुष युगल में इलाहाबाद के समरेंद्र प्रताप, कुशल ने हरदोई के रंजीत और कपिल की जोड़ी को 21-06, 21-08 लखीमपुर के पवन अग्रवाल, क्षितिज बाजपेई ने गोला के हर्षित, सागर को 21-10, 21-08 से पराजित किया।
पुरुष एकल मुकाबले में पीलीभीत के गुनगुन चावला ने लखनऊ के आशुतोष बाजपेई को 22-20, 21-15, इलाहाबाद के सनी सिंह ने पीलीभीत के आशिर को 21-13, 21-14, गोला के शिवम वर्मा ने शाहजहांपुर के हर्षल को 21-06, 21-06 के सेट से हराकर जीत हासिल की। बिसवां के आफताब आलम और इरफान की जोड़ी ने इलाहाबाद के समरेंद्र प्रताप सिंह और कुशल की जोड़ी को 21-18, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर खेल राम केडिया, पूर्णेश चंद्र विनोद शर्मा दुर्गेश सक्सेना, रंजीत सिंह, अनिल वर्मा, गोविंद वर्मा, सत्य प्रकाश शुक्ल आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।