फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने वीरेंद्र कुमार, 14 वोटों से जीते चुनाव

Tue, 10 Feb 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए।  स्रोत संगठन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। सदर ब्लॉक सभागार में पीलीभीत से आए चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह ने जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री आदि पदों पर चुनाव कराया। विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव मतपत्रों के माध्यम से कराया गया। जिलाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में रहे। जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार को 490, सतीश कुमार को 476, शिव कुमार को 52 और रवि कुमार को 21 वोट मिले। ऐसे में वीरेंद्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी सतीश कुमार को 14 वोटों से हराकर संगठन के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।
जिला मंत्री पद पर सोमेंद्र कुमार 239 वोटों से, जिला कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार 204 वोटों से और जिला संगठन मंत्री संतोष कुमार ने 62 वोटों से जीत हासिल की। जिला संप्रेक्षक पद पर मूलचंद्र 218 वोटों से चुनाव जीत गए। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के हित में संगठित होकर काम करेंगे। मतगणना में जीत की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह ने जिलाध्यक्ष को जीत का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें