फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिविल बार एसोसिएशन निघासन के अध्यक्ष बने विमल

Wed, 25 Mar 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सिविल बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ निघासन के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। बुधवार को हुए मतदान में कुल 118 सदस्यों में से 115 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता व सहायक चुनाव अधिकारी अमित कुमार और अशोक कुमार वर्मा की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर विमल गुप्ता ने 65 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी छोटेलाल वर्मा को 15 मतों से पराजित किया।

अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार वैश्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद नईम खां, कोषाध्यक्ष पद पर लालता प्रसाद तथा महामंत्री पद पर उपेंद्र कुमार निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर गौरव जायसवाल, सत्येंद्र पांडे और शमशाद अहमद चुने गए। गवर्निंग काउंसिल सदस्य के रूप में प्रेम कन्हैया, मायाराम और हेमंत शुक्ला पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रकेश मिश्रा, मंत्री लतीफ खान, हरिओम गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अमरीश श्रीवास्तव, टीएल यादव, अवधेश विश्वकर्मा, दीपचंद गुप्ता, उमाकांत जायसवाल, आशीष कश्यप सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें