फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भल्लिया बुजुर्ग बैंक शाखा पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा भल्लिया बुजुर्ग गांव से स्थानांतरित होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 वर्ष पूर्व भल्लिया बुजुर्ग गांव में सरयू ग्रामीण बैंक की शाखा खोली गई थी। इसका बैंक भवन स्वामी जवीउल्ला खां से 10 वर्ष का अनुबंध हुआ था। वह पूरा हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व के ब्रांच मैनेजर ने गुपचुप तरीके से ब्रांच केशवापुर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे खाताधारकों को डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी व खतरा बढ़ जाएगा।
जानकारी होने पर भल्लिया बुजुर्ग, सेमरई, टेंड़वा, शेरपुर, जमालपुर, कोडरी सहित कई गांवों के सैकड़ों खाताधारक एकत्र होकर विरोध करने लगे। सूबेदार राठौर, मो.सलीम खान, सोनू कुमार, राम नरेश पांडे, रामकुमार पाडे आदि का कहना था कि बैंक भल्लिया बुजुर्ग में ही रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांच मैनेजर रवि मिश्र ने बताया कि बैंक व भवन स्वामी का अनुबंध आठ माह पूर्व समाप्त हो चुका है। नए सिरे से अनुबंध किया जाना है। इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें