ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी डाली तो ड्रोन ओझल
मझगईं क्षेत्र के बेला कलां में सोमवार रात दस बजे के बाद चार ड्रोन कैमरे गांव के ऊपर मंडराने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी डाली तो एक घंटे बाद ड्रोन कैमरे ओझल हो गए। मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान की तरफ असमान में लाइट जलती हुई चार अलग-अलग वस्तु नजर आई। कई ग्रामीण लाठी-डंडे व टॉर्च लेकर एकत्र होकर लाइट का पीछा करने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक, आसमान में जलने वाली वस्तु प्रेम सिंह की बाग की तरफ जाने लगी, तब भी ग्रामीणों ने पीछा किया और करीब एक घंटा मंडराने के बाद टॉर्च की रोशनी पड़ने के बाद संख्या कम होने लगी और बाद में ड्रोन कैमरे ओझल हो गए। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि मामले की उनको कोई जानकारी नहीं है।