फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खेत से तेंदुआ शावक को पकड़कर शौचालय में किया कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ-मूड़ासावरान। गोला रेंज के गदियाना गांव में मां के साथ गन्ने के खेत में घूम रहे तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने पकड़कर एक शौचालय में कैद कर दिया। शावक को पकड़ने के दौरान उसके वीडियो बनाए गए, जिसमें शावक के पैर बांधकर उसे कब्जे में करने की कोशिश की गई। खबर मिलने के बाद भीरा रेंजर की अगुवाई में रेस्क्यू कर शावक को शौचालय से निकाला गया। अब उसे उसकी मां से मिलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

भीरा थाना इलाके के गदियाना चौराहे के पास गन्ने के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने एक मादा तेंदुआ को मुंह में शावक को दबाए देखा, साथ में दो और शावक भी थे। ग्रामीणों ने शोर मचाया और गन्ने के खेत को घेरकर वन विभाग को सूचना दी। इस बीच एक शावक मां से बिछड़ गया, जिसे दिनेश और अय्यूब ने शौचालय में बंद कर दिया। 112 यूपी पुलिस को सूचना दी। मौके पर रेंजर राकेश बाबू वर्मा, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, हरीबाबू भारती, अमरपाल सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने शावक को सुरक्षित किया। भीरा रेंज ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद दक्षिण खीरी वन प्रभाग के अधिकारी समीर कुमार के सुपुर्द कर दिया गया।
साउथ खीरी डीएफओ ने बताया कि पहली कोशिश है कि इस शावक को उसकी मां से मिलाया जाए, अगर मां नहीं मिल पाती है तो उसे चिड़ियाघर भेजा जाएगा।
यह तेंदुए का एक माह का बच्चा है, जो गोला रेंज से प्राप्त हुआ है, जिसे भीरा रेंजर अपने साथ लेकर गए हैं। अभी वह भीरा रेंज में ही है। जिन दो लोगों को पकड़ा गया है उन पर वाइल्ड लाइफ के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- बनारसी दास शाक्य, रेंजर गोला
बाड़ा बनाकर उसमें रखा जाएगा शावक, मां का होगा इंतजार
बिजुआ। हर्रेया गांव के खेत के आसपास का क्षेत्र वन विभाग ने खाली करा दिया है। मजदूरों को ताकीद दी है है कि वह अभी खेतों की तरफ न जाएं। डीएफओ साउथ समीर कुमार ने बताया कि मौके पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। एक अस्थायी बाड़ा उसी गन्ने के खेतों के बीच में बनाया जा रहा है, जहां पर शावक अपनी मां से बिछुड़ा है। वहीं चार कैमरे लगाकर मादा तेंदुआ की ट्रेसिंग की जाएगी। डीएफओ समीर कुमार कहते हैं कि वाइल्ड लाइफ में यह शेड्यूल वन का जीव है। वहीं मादा तेंदुए की मौजूदगी अगर अब भी यहीं है तो कोशिश रहेगी कि यह शावक अपने कुनबे से मिल जाए। अगर शावक अपनी मां से नहीं मिल पाया तब जाकर इसे चिड़ियाघर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें