लखीमपुर खीरी। छोटी काशी यानी गोला से मिर्जापुर के लिए एसी बस सेवा शुरू हुई है। इससे जिले के लोगों के लिए प्रयागराज और मिर्जापुर का सफर आसान हो जाएगा। इस बस से सफर करने के लिए सीट ऑनलाइन बुक करानी होगी। मगर, सीट रिक्त होने पर ऑफ लाइन भी यात्रा की जा सकेगी।
गोला डिपो के एआरएम एसके नागर ने बताया कि गोला से मिर्जापुर तक एसी बस का संचालन शुरू किया गया है, जिससे छोटी काशी के लोगों को प्रयागराज एवं मां विंध्याचल धाम तक जाने के लिए सीधी बस सेवा मिल सके। इससे लोगों को यात्रा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि बस शाम छह बजे गोला से मिर्जापुर के लिए रवाना होगी। लखीमपुर, सीतापुर और लखनऊ के रास्ते प्रयागराज होते हुए सुबह नौ बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। वहां से दोपहर ढाई बजे गोला के लिए रवाना होगी।
गोला से मिर्जापुर
गोला- 06.00 शाम
लखीमपुर- 07.30
सीतापुर-09.00
आलमबाग-11.45
प्रयागराज-05.00
मिर्जापुर-09.00
मिर्जापुर से गोला
मिर्जापुर- 02.30 दोपहर
प्रयागराज- 05.00
आलमबाग-10.45
सीतापुर-12.00
लखीमपुर-01.15
गोला- 02.30