फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज के ढाका गांव में ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी की कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कुकरा गांव के आफाक (45) की ढाका गांव के फार्महाउस के पास धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव फार्महाउस से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में बरामद हुआ है।
विज्ञापन

आफाक अपनी दूसरी पत्नी और बेटी के साथ ढाका गांव के फार्महाउस पर करीब 10 साल से देखभाल करता था। आफाक की पहली पत्नी देहरादून में रहती है और बेटी आफाक के साथ रहती है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह फार्म हाउस से कुकरा ताजिया मेला देखने बाइक से अकेले गया था। रात 11 बजे तक वापस न आने पर 13 साल की पुत्री ने पिता को फोनकर घर वापस आने को कहा। इस पर पिता ने थोड़ी देर में आने की बात कहकर फोन काट दिया।
बुधवार सुबह दूसरी पत्नी ने रिश्तेदारों को फोनकर इस बात की सूचना दी कि आफाक घर में नहीं हैं। इस पर कुकरा गांव से उसके परिजन ढाका पहुंचे और आफाक की तलाश में जुट गए। इस बीच फार्महाउस से कुछ दूरी पर उसका शव गन्ने खेत में पड़ा दिखाई दिया। उसके पेट और कमर में धारदार हथियार के प्रहार से गहरे जख्म मिले हैं। थाना मैलानी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस बीच बेटी ने अपनी सौतेली मांग पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। एसओ मैलानी देवेंद्र गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मामले की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नाबालिग पुत्री के बयान को आधार नहीं बनाया जा सकता। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें