फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सरयू नदी में गिरने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। जलौनी लकड़ी लादकर जा रहे ग्रामीण की सरयू नदी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर इसे घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के झंडी गांव का 55 वर्षीय नाजिम अली सिंगाही थाने के बथुआ गांव में मकान पुताई का काम कर रहा था। वह हफ्ते भर से वहीं रुककर काम कर रहा था। रविवार दोपहर काम खत्म करके साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। उसने जलौनी लकड़ी इकट्ठा करके इसका गट्ठर भी साइकिल पर पीछे बांध रखा था।
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के ही ढखेरवा खालसा गांव के पास सरजू नदी पर बने रपटा पुल पर बैलेंस बिगड़ जाने से वह साइकिल सहित नदी में गिर गया। लोगों ने उसे निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर सिंगाही थाने के पुलिसकर्मी और नाजिम के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। घरवालों के पोस्टमॉर्टम के लिए सहमत न होने से पुलिस ने पंचनामा भरकर शव घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें