फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन की रंजिश में की गई थी सफाईकर्मी की हत्या

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी- स्रोत पुलिस 
विज्ञापन
पसगवां। पसगवां थाना क्षेत्र के गांव गनेशापुर में सफाईकर्मी रामनरेश की हत्या जमीन की रंजिश के चलते की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

गांव गनेशापुर निवासी 52 वर्षीय रामनरेश पांच दिसंबर को मोपेड से पतवन की बाजार गया था। दूसरे दिन सुबह लगभग दस बजे उसका शव पतवन गनेशापुर चकमार्ग के किनारे खेत के निकट पड़ा मिला था। मोपेड उसके ऊपर पड़ी थी। शरीर पर चोट के निशान मिले थे।
थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने अरुण कुमार, ईश्वर चंद्र और रामकिशोर निवासीगण गनेशापुर थाना पसगवां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा, मृतक का मोबाइल और 220 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपियों के मध्य भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें