फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 ग्राम पंचायतों के ग्राम  निधि खातों पर लगाई रोक

Fri, 10 Mar 2017 11:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खर्च का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड न करने पर हुई कार्रवाई
डीपीआरओ ने संबंधित बैंकों को लिखा पत्र 
 वित्तीय वर्ष 2015-16 में चतुर्थ राज्य वित्त और तेरहवां/चौदहवां वित्त आयोग से मिली धनराशि के खर्च का ब्यौरा नौ ब्लाकों की 82 ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया है। ग्राम पंचायतों को व्यय की गई धनराशि के बाउचर सहित ब्योरा भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कराना था। सूचना अपलोड न कराने पर डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने इन ग्राम पंचायतों के खातों पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय के मुताबिक लखीमपुर ब्लाक की चार, बिजुआ की 12, धौरहरा की चार, गोला की चार, ईसानगर की नौ, मोहम्मदी की 15, पलिया की 29, पसगवां की दो और बेहजम की तीन ग्राम पंचायतों ने चतुर्थ राज्य वित्त और तेरहवां/चौदहवां वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के व्यय का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड नहीं कराया है। इसके लिए डीपीआरओ ने रिमाइंडर भी जारी किए थे, लेकिन 82 ग्राम पंचायतों के सेक्रेटरी और प्रधानों ने ब्यौरा फीड नहीं कराया। जबकि 2016-17 समाप्ति की ओर है। ऐसे में डीपीआरओ ने सभी 82 ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि 1 खातों से आहरण पर रोक लगा दी है। डीपीआरओ सुनील पांडेय ने बताया कि संबंधित बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को पत्र भेजकर खातों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें