लखीमपुर खीरी। सोमवार की देर शाम दिल्ली के लाल किले में हुए बम विस्फोट के बाद खीरी जिले में भी अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान बॉर्डर वाले इलाकों में पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर सघन चेकिंग की। वहीं शहर में एसपी संकल्प शर्मा ने खुद ही कमान संभाली। इधर खबर मिलने के बाद एसएसबी के जवान भी अलर्ट हो गए हैं। एसपी शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर पहुंचकर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की।
बताते चलें कि दिल्ली के लाल किले के समीप खड़ी एक कर में अचानक बम विस्फोट हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। अचानक हुए बम विस्फोट के बाद सभी जगह अलर्ट कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि घटना के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। एसपी ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों की जामा तलाशी कराई साथ ही आने जाने वाहनों की भी चेकिंग कराई।