फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोवंश संग आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक गोवंश के साथ युवक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। देर शाम कोतवाली पहुंचे विहिप के आचार्य संजय मिश्रा और विपिन मिश्रा ने कोतवाल से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के आचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि इस तरह का कृत्य किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें