फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गाजीपुर, गरगटिया और कोरियानी की जीत

Sun, 24 May 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर। वीरमपुर में चल रहे बीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में गरगटिया, कोरियानी और गाजीपुर टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला मैच गरगटिया और कैम्हारी के बीच खेला गया। गरगटिया ने टॉस जीतकर आठ ओवर में सात विकेट पर 58 रन बनाए। जवाब में कैम्हारी की टीम 35 रन ही बना सकी। गरगटिया ने 23 रन से मैच जीत लिया। दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में कोरियानी ने सिकंदराबाद को 67 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोरियानी ने आठ ओवर में चार विकेट पर 112 रन बनाए। जवाब में सिकंदराबाद की टीम 45 रन पर सिमट गई। प्रिंस ने 32 रन बनाने के साथ तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। तीसरे मैच में गाजीपुर ने रायपुर ओदारा को नौ विकेट से हराया। रायपुर ओदारा की टीम 29 रन पर ऑलआउट हो गई। गाजीपुर ने आठ गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया। देवेश को 23 रन और तीन विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें