फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर में आत्मदाह का प्रयास: पीड़ित बोला- बेटी को ले गया युवक, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, चौकी से भगाया

Fri, 28 Jul 2023 04:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मिश्राना चौकी क्षेत्र का निवासी व्यक्ति शुक्रवार दोपहर अपने परिवार के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा। उसने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन
एसपी दफ्तर के बाहर पीड़ित को लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मिश्राना चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार को दोपहर एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। पीड़ित ने खुद पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। एसपी कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के साथ पत्नी और बेटा भी कार्यालय पहुंचा था। पीड़ित ने मिश्राना चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी को एक युवक अपने साथियों के सहयोग से असलहे के बल पर भगा ले गया है। मुकदमा दर्ज कराने और बेटी की बरामदगी को वह मिश्राना चौकी और कोतवाली गया था। तीन दिन चक्कर काटने के बाद भी उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। 

ये भी पढ़ें- UP News: दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने वाले गुफरान को फांसी की सजा, दो साल बाद आया फैसला
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आरोप है कि मिश्राना चौकी प्रभारी साधना यादव ने उसे चौकी से भगा दिया। आत्मदाह के प्रयास के समय भी पीड़ित ने चौकी प्रभारी का नाम लिया। सदर कोतवाली में सीओ संदीप सिंह ने पीड़ित से पूछताछ की। बताया कि कुछ समय पहले भी उसकी बेटी चली गई थी। उस समय पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया था। 

तीन दिन पहले युवक फिर से उसकी बेटी को ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि उसके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं की गई। जबकि मामले में केस दर्ज है। युवती की बरामदगी के लिए सीओ सदर की अगुवाई में टीमें गठित की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें