फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-डीसीएम में जोरदार टक्कर, दो घायल

Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
ट्रक चालक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने तेजी दिखाई तो बच गई जान
लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर गांव विलोचापुर के पास गन्ना भरे ट्रक और डीसीएम में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक फंस गए। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने तेजी दिखाई और किसी तरह से केबिन में फंसे दोनों चालकों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजा, जहां से ट्रक चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

हादसा सोमवार की रात करीब 12.30 बजे हुआ। देवरी गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना भरकर एक ट्रक कुंभी चीनी मिल जा रहा था। सामने से आलू भरकर आ रही डीसीएम से ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहनों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव जवाहरपुर निवासी ट्रक चालक दयाराम और हरदोई जिले का निवासी डीसीएम चालक अजय पाल स्टेयरिंग में फंस गए। तेज धमाके की आवाज पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इधर, सूचना पर चौकी प्रभारी नंदकुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद दोनों वाहनों के चालकों को बाहर निकला और एंबुलेंस 108 से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने ट्रक चालक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें