लखीमपुर खीरी। फरधान में बृहस्पतिवार तड़के निर्माणाधीन ओवरब्रिज से पहले रखे बोल्डर से कार टकराने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद जागे अफसरों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण दो दिनों में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने फरधान आरओबी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधूरे कार्य को लेकर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को दो दिन के भीतर शेष कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया।
सीडीओ ने बताया कि फ्लाईओवर के चालू हो जाने से फरधान रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी। खासकर स्कूली वाहन, एंबुलेंस और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों का समय बचेगा। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों, रोड मार्किंग, लाइटिंग और अप्रोच रोड को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।