फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथी के सड़क पर आ जाने से थमे वाहनों के पहिए

Mon, 08 Dec 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया-दुधवा मार्ग पर सुहेली नदी के पास टस्कर हाथी के दिखने पर लगा जाम। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा-पलिया मार्ग पर सुहेली नदी पुल के पास जंगली हाथी को देखकर वाहनों की लाइनें लग गईं। पता चला कि एक टस्कर हाथी सड़क पर खड़ा है। इसको देखते हुए दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। काफी हार्न बजाने व शोर मचाने के बाद भी जब हाथी नहीं हटा तो सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखा और आग जलाकर टस्कर हाथी को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन

इस बीच काफी देर तक वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल बना रहा और उधर से निकल रहे राहगीर भी खासे परेशान दिखे। रविवार की देर शाम सुहेली पुल के पास टस्कर हाथी दिखने से काफी देर तक लोगों की आवाजाही बंद रही। जिससे उनको परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। बाहर से आए कई लोग अपने परिवार के साथ चंदनचौकी समेत अन्य जगहों पर जा रहे थे, लेकिन हाथी देखकर वह पलिया के लिए वापस रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें