फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एलआरपी से छाउछ तक एक ही लेन में दौड़े वाहन

विज्ञापन
एलआरपी निर्माणाधीन पुल के पास बस का इंतजार करती सवारियां
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड की मरम्मत के चलते शुक्रवार को एलआरपी से गोला जाने वाली लेन में छाउछ तक रूट डायवर्जन रहा। राजापुर और सीतापुर से छाउछ की ओर जाने और आने वाले वाहनों को एक ही लेन से निकाला गया। डायवर्जन से दिनभर जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एलआरपी से छाउछ जाने वाली सड़क की मरम्मत की गई। निर्माण के चलते इस साइड की रोड पर एलआरपी से छाउछ तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया। वाहनों को छाउछ से राजापुर जाने वाली लेन पर निकाला गया। दोनों ओर से आ-जा रहे वाहनों का आवागमन वन वे रहा। इस वजह से एलआरपी चौराहे पर कई बार जाम की स्थिति बनी। बाइक और पैदल राहगीरों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी।

सवारी वाहनों की तलाश में भटके यात्री
एलआरपी चौराहे पर पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर गोला, बेहजम और अन्य स्थानों के सवारी वाहन खड़े होते हैं। गोला जाने वाले यात्री भी पुलिस चौकी के पास ही बस का इंतजार करते हैं। शुक्रवार को सर्विस रोड की मरम्मत के चलते यात्रियों को सवारी वाहनों की तलाश में भटकना पड़ा। बस का इंतजार करने वाले यात्री भी परेशान हुए। कुछ दूर पैदल जाने के बाद बस बस पकड़नी पड़ी। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे कई यात्री ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर सवारी वाहनों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद, सफर हो जाएगा आसान
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर एलआरपी और छाउछ चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम काफी तेज चल रहा है। वाहन चालकों को कुछ दिन और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। निर्माण पूरा होने पर आसान सफर की सुविधा मिलेगी।

एलआरपी निर्माणाधीन पुल के पास बस का इंतजार करती सवारियां

एलआरपी निर्माणाधीन पुल के पास बस का इंतजार करती सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें