फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आदित्य नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने गोवा रवाना

विज्ञापन
​खिलाड़ी आदित्य कुमार
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। 37वें राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने सेपक टाकरा के खिलाड़ी आदित्य कुमार गोवा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला सेपक टाकरा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला सचिव तान सिंह, आशीष वाजपेयी ने बताया कि मुन्नूगंज गोला गोकर्णनाथ निवासी आदित्य कुमार उत्तर प्रदेश सेपक टाकरा टीम से प्रतिनिधित्व करने के लिए 27 अक्तूबर को बरेली रेलवे जंक्शन से गोवा के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से सेपक टाकरा टीम का 15 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम साई सेंटर बरेली में कराया गया था। इसमें आदित्य कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे पहले आदित्य कुमार नागपुर में हुए सीनियर नेशनल खेल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया था। जिले के सभी खेल प्रेमियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें