फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला क्राॅसिंग से निकले वाहन सिकंदराबाद व अमेठी में जाम

विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक अंकुल के परिजन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ /सिकंदराबाद। फरधान और गोला क्राॅसिंग बंद होने के तीसरे दिन गोला की क्राॅसिंग खोल दी गई, लेकिन फरधान क्राॅसिंग बंद रही। फरधान क्राॅसिंग से निकलने वाले वाहन सिकंदराबाद होकर गुजरे। ऐसे में सिकंदाराबाद क्षेत्र में जाम की समस्या रही।
विज्ञापन

लखीमपुर-फरधान हाईवे जब से बंद हुआ है, तब से इस मार्ग की यातायात समस्या बढ़ गई है। इस मार्ग के सभी वाहन सिकंदराबाद से निकाले जा रहे हैं। इस मार्ग पर एकाएक वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की समस्या रहती है। लखीमपुर-सिकंदराबाद मार्ग पर सलिहाबाद गांव के पास मंगलवार को साप्ताहिक बाजार की वजह से जाम रहा। बुधवार को अमेठी गांव के पास बाजार होने से जाम की स्थिति बनी रही। जाम की वजह से वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं, जिसकी वजह से लोग परेशान नजर आए।
अमेठी चौराहे पर बाजार के चलते दोपहर से ही रुक-रुक कर जाम लगता रहा। जाम का अंदेशा होने पर पुलिस बल ने सुबह ही दुकानदारों से दुकान सड़क से अंदर लगाने को कहा था, लेकिन फिर भी कुछ लोग नहीं माने। जब जाम जैसे स्थित बनी तो दुकानदारों को अपनी दुकानें अंदर करनी पड़ीं। इधर, गोला क्राॅसिंग खुलने से सभी प्रकार के वाहनों का रास्ता साफ हो गया। सबसे ज्यादा राहत गन्ना वाहनों की रही।

रोते-बिलखते मृतक अंकुल के परिजन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

रोते-बिलखते मृतक अंकुल के परिजन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें