फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चार चीनी मिलों में नए पेराई सत्र का शुभारंभ

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलिया, गोला और खंभारखेड़ा में बजाज चीनी मिल के अधिकारियों ने किया बैलों का पूजन 
विज्ञापन

डीएससीएल शुगर अजबापुर मिल में किसानों को किया सम्मानित
बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की गोला, पलिया और खंभारखेड़ा चीनी मिलों तथा डीएससीएल शुगर अजबापुर मिल में मंगलवार को नए पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया।
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड में नवीन गन्ना पेराई सत्र का शुुुुभारंभ हुआ। हवन पूजन, तोल कांटों और बैलों का पूजन करने के बाद चीनी मिल अधिकारियों ने नारियल फोड़कर चीनी मिल शुरू कराई।
चीनी मिल के पेराई डोंगे के पास हवन पूजन के बाद अधिकारियों ने तोल कांटे पर गन्ना भरी बैलगाड़ी के बैलों का पूजन किया, बैलों को प्रसाद खिलाकर बैलगाड़ी चालक गन्ना किसान विजय कुमार निवासी उदयपुर, डोरेलाल निवासी गोर्वधनपुर, ट्राली चालक स्वामीदयाल छत्तीपुर राजा और महेंद्र सिंह निवासी पचतौर को माला पहनाकर शाल और मिठाई भेंट की। बजाज ग्रुप के डायेक्टर ग्रुप आपरेशन एके गुप्ता, यूनिट हेड ओमपाल सिंह, एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने तोल डोंगे में पूजन के साथ नारियल फोड़कर गन्ना डाल चीनी मिल का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर महाप्रबंधक टेक्निकल एससी गुप्ता, महाप्रबंधक गन्ना जगवीर सिंह मलिक, महाप्रबंधक जयप्रकाश और एमसी उप्रेती, एके पांडे, केके तिवारी, पीसी  गुप्ता, कारखाना प्रबंधक आरके मिश्र, एसपी दबे, देवेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, आलोक सक्सेना, पियूष मिश्र, गोपाल जायसवाल, श्रीनगर विधायक रामसरन, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, गन्ना समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद वर्मा,  सचिव भूपेश राय, फरधान सचिव मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया के नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ सोमवार को यूनिट हेड राकेश यादव ने विधिवत हवन पूजन के साथ किया।
सोमवार को सुबह मिल परिसर में हुए हवन पूजन में मिल के यूनिट हेड राकेश यादव, प्रधान प्रबंधक (गन्ना) ओपी चौहान, प्रधान प्रबंधक (इंजीनियरिंग) एमएल चौधरी, प्रधान प्रबंधक (उत्पादन) आरएस कुशवाहा, उप प्रधान प्रबंधक (आईटी) संदीप कटियार, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) हरीश ज्याला, वरिष्ठ प्रबंधक (सेल्स) केके दीक्षित, हरपाल सिंह, केपी सिंह, अशोक चौधरी, सुनील शर्मा, मनोज मिश्रा, रितेश दुबे, पीआरओ सतीश श्रीवास्तव सहित यूनियन नेता सहित कई अधिकारियों और कृषकों ने हवन में आहुतियां डाली। इसके बाद ही यूनिट हेड और चेयरमैन पलिया गन्ना समिति विकास कपूर ने गन्ने से भरी प्रथम बैलगाड़ी की पूजा की। गन्ना लाने वाले प्रथम किसान राजाराम पुत्र भगवानदीन ग्राम पलियाखुर्द और प्रथम ट्रॅाली लाने वाले सरजीत कौर, ग्राम मझौरा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। यूनिट हेड ने मिल परिसर में स्थित शिव मंदिर में जाकर मिल सुचारू रूप से चलने के लिये पूजा अर्चना की।
जंगबहादुरगंज। डीएससीएल शुगर अजबापुर मिल में यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। एसपी अखिलेश चौरसिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
यज्ञाचार्य पं. रमेश चंद्र पांडेय और उनके सहयोगी सुखदेव पांडेय ने पूजन कराया। मुख्य यजमान प्रॉसेस विभाग सहायक अधिकारी इंद्रदेव सिंह ने पूजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया, ग्रुप के ईडी आरएल टामक, मिल के एडिशनल वाइस प्रेसिडेंट और यूनिट हेड कुलदीप सिंह ने सबसे पहले मिल में बैलगाड़ी से गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान सरदार पुत्र सालिकराम निवासी पिपरौला कुंवरपुर, ट्रॉली से आपूर्ति को पहुंचे बृजभान सिंह निवासी मस्तीपुर और रतहारी गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लेकर मिल पहुंचे ट्रक चालक फूलसिंह को शाल ओढ़ाने के साथ ही पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मिल शुरू होने के साथ ही चिंतित गन्ना किसानों ने राहत की सांस ली। यूनिट हेड कुलदीप सिंह, एचआर हेड केएन राय, गन्ना महाप्रबंधक एसके यादव, सुधीर अग्रवाल, शरद यादव, गौरव भदौरिया, एसके त्रिपाठी, अनिल सिंह, दीपक मिल्टन, आरपी सिंह, अजयपाल, एसीलाल और ग्रुप की लोनी, हरियांवा और रूपापुर मिल के यूनिट हेड सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। 
महेवागंज। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के यूनिट हेड नरेश चंद्र अग्रवाल ने खंभारखेड़ा चीनी मिल में हवन पूजन कर पेराई सत्र का शुभारंभ कराया। इस मौके पर गन्ना समिति चेयरमैन रामचंद्र वर्मा, गन्ना महाप्रबंधक सुबोध गुप्ता, चंद्रवीर सिंह, हेमप्रकाश सिंह, प्रदीप गुप्ता, राकेश त्यागी, वीरेंद्र सिंह, राजेश पांडे, विक्रम सिंह, केके वर्मा, अतुल मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


11 को शुरू होगी चीनी मिल
बिजुआ। गुलरिया चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि किसान अपना गन्ना बेल और क्रेशरों पर बेचकर नुकसान न उठाएं, 10 नवंबर से तोल और 11 से मिल में पेराई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें