फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: हाईवे पर तेज रफ्तार वैन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Sat, 19 Apr 2025 03:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के निघासन-ढखेरवा हाईवे पर स्थित सूरजपुर धर्म कांटे के पास शनिवार को तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सामने से आ रही मैजिक गाड़ी से भी टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को निघासन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी नन्हू पुत्र तौले अपने रिश्तेदारी में रकेहटी देहात के चिड़ीमारन गांव जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर चिड़ीमारन गांव निवासी धनीराम पुत्र चंद्रिका भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक सूरजपुर धर्म कांटे के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर सामने से आ रही मैजिक गाड़ी की चपेट में भी आ गए। 

हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची निघासन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात मारुति वैन की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें