फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बालाजी हनुमान मंदिर में अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़, मूर्तियों को किया खंडित, लोगों में आक्रोश

Sat, 19 Apr 2025 01:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

हैदराबाद थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। रात में बालाजी हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की गई। मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव में आक्रोश फैल गया।  
विज्ञापन
मंदिर परिसर में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के बेलवा गांव में किसी ने बालाजी हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार को सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने मामला शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


बेलवा गांव के बाहर प्राचीन बालाजी हनुमान मंदिर आस्था का प्रतीक है। हालांकि यहां रात में कोई रुकता नहीं है। शुक्रवार की रात किसी अराजकतत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की। देवी देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जब पुजारी जगदीश कश्यप मंदिर पहुंचे तो खंडित मूर्तियों को देखकर दंग रह गए। गांववालों को सूचना दी। लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और मामला तूल पकड़ने लगा।

मौके पर तैनात की गई पुलिस 
सूचना मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और हैदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए एसडीएम ने मौके पर पुलिस तैनात कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या... शव से लिपट खूब रोई पत्नी, राज खुला तो दंग रह गए लोग
विज्ञापन


एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वालों की तलाश कराई जा रही है। पुजारी और ग्रामीण के सहयोग से खंडित मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। शीघ्र ही नई मूर्तियां की स्थापना की जाएगी। अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें