फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे आज, उपहारों से सजे बाजार   

Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
लव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेस्टोरेंट और होटल भी हुए प्रेमी जोड़ों के लिए तैयार
वेलेंटाइन डे मतलब प्यार और इजहार को लेकर मनाया जाने वाला विशेष दिन। इस दिन को मनाने के लिए युवा वर्ग खासा उत्साहित रहता है और इसका बेसब्री से इंतजार भी करता है। वहीं इस खास दिन को लेकर बाजार भी ग्रीटिंग्स, टेडीवियर सहित उपहार की विभिन्न सामग्रियों से पट गया है। रेस्टोरेंट और होटल भी वैलेंटाइन डे को लेकर तैयार हैं।
विज्ञापन

14 फरवरी वेलेंटाइन डे पर युवा वर्ग के उत्साह को लेकर शहर के गिफ्ट सेंटर, रेस्टोरेंट, होटलों में तैयारियां की गई हैं। फूल विक्रेताओं ने गुलाब के फूल के आर्डर भी लखनऊ में बुक कराएं हैं। एक फूूल विक्रेता ने बताया कि पिछली बार गुलाब का एक फूल पचास से लेकर दो सौ रुपये के बीच बिका था। बताया कि पिछले साल एक हजार पीस मंगाए थे, लेकिन इस बार करीब पंद्रह सौ पीस बुक कराए हैं और इन्हें लाने के लिए एक साथी को लखनऊ भेज दिया, जिससे फूल जल्दी से आ सकें। होटल और रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि युवाओं के स्वागत की तैयारियां कर ली हैं, लेकिन चुनाव को लेकर युवाओं में ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। एक गिफ्ट सेंटर मालिक ने बताया कि 14 फरवरी को लेकर हर तरह के गिफ्ट आइटम मंगाए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें