फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवाओं का पहले ही टीकाकरण हो जाता तो यह स्थिति न होती’

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 28 अप्रैल से कोविन एवं अरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण शुरू हो गया है। युवाओं का कहना है कि अगर पहले से ही सरकार उनका भी टीकाकरण कराने का निर्णय ले लेती तो यह स्थिति न होती।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत की। सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। इसके बाद 60 साल से अधिक एवं 45 से अधिक उम्र के गंभीर रोगियों के वैक्सीन लगाई जाने लगी। जबकि इधर कोरोना की रफ्तार ने काफी तेजी पकड़ रखी है। ऐसे में युवा भी कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कराने की राह देखने लगे थे।
युवाओं का कहना था कि कोरोना उम्र पूछकर संक्रमित नहीं करता। बीमारी कोई भी हो हर किसी के लिए घातक है। इसलिए टीकाकरण कराने में उम्र की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। इस बीच एक मई से 18 वर्ष की उम्र से अधिक लोगों के वैक्सीन लगाने का एलान होने से युवाओं में खुशी की लहर है। इनका कहना है कि टीकाकरण हमारे लिए सुरक्षा कवच साबित होगा। इससे कोरोना को आसानी से हराया जा सकेगा।
विज्ञापन

.
कोरोना संक्रमण से युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए सरकार का निर्णय स्वागतयोग्य है। इससे युवाओं को सुरक्षा कवच मिलेगा और कोरोना को हराने में कामयाबी।
-अतुल कुमार, निवासी शुक्लापुर
.
युवाओं का टीकाकरण कराना कोविड-19 के खिलाफ सफल हथियार साबित होगा। सरकार को युवाओं का टीकाकरण कराने के लिए पहले ही निर्णय ले लेना चाहिए था। वैक्सीनेशन से युवाओं को भी सुरक्षा मिलेगी।
-संजय सिंह निवासी शिवाला
.
यदि सरकार युवाओं का टीकाकरण कराने के लिए पहले ही निर्णय ले लेती तो आज शायद यह स्थिति पैदा ही न होती। टीकाकरण कराने के साथ सरकार कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए भी सख्ती करे।
-नितिन सिंह, निवासी ठठेरन टोला
.
एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के कोरोना वैक्सीन लगने जा रही है। इससे युवाओं को भी कोरोना का सुरक्षा कवच मिल जाएगा। इससे कोविड-19 को हराने में मदद मिलेगी।
-रोचक कुमार, निवासी संसारपुर
18 पार वालों को टीके की तैयारी पूरी
बांकेगंज। सरकार की मंशा के अनुरूप 18 पार वाले लोगों को टीके लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बांकेगंज सीएचसी में इस टीकाकरण का कार्य शनिवार से शुरू होगा। इसको लेकर क्षेत्र के युवाओं ने कोविन पोर्टल पर बुधवार शाम से पंजीकरण कराना शुरू कर दिया।
बांकेगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ केके रंजन ने बताया कि शुरुआती दौर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के उन लोगों के ही टीका लगाया जाएगा, जिन्होंने कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है। 18 पार वाले लोगों को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। पंजीकरण का यह कार्य 28 अप्रैल से शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में टीका लगाने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड साथ लाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें