मैलानी (लखीमपुर खीरी)। रेलवे ने मैलानी-लखनऊ, मैलानी-बहराइच और नानपारा-बहराइच रूट पर चल रही मात्र एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी 30 अप्रैल से निरस्त कर दिया है।
रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ट्रेन संख्या 05087 मैलानी से लखनऊ, ट्रेन नंबर 05088 लखनऊ से मैलानी, ट्रेन नंबर 05361 बहराइच से मैलानी, ट्रेन नंबर 05362 मैलानी-बहराइच, ट्रेन नंबर 05357 बहराइच-नानपार और ट्रेन नंबर 05358 नानपारा-बहराइच का संचालन 30 अप्रैल से अगले आदेश तक निरस्त किया गया है। विज्ञप्ति में निरस्तीकरण का कारण नहीं लिखा गया है। पीआरओ महेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि निरस्तीकरण का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
एक दिन पहले ही बदली थी पैसेंजर ट्रेन की टाइमिंग
रेलवे ने तीस अप्रैल से मैलानी-लखनऊ, लखनऊ-मैलानी पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त करने की विज्ञप्ति जारी की है। जबकि एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार से इन दोनों ट्रेनों की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया था। रेलवे की यह कार्यप्रणाली लोगों की समझ में नहीं आ रही है।