फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की कार्यशैली से क्षुब्ध शिक्षक ने शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 23 Feb 2016 06:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक ने विभाग के बीईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बीएसए कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी। शिक्षक ने बीएसए को ज्ञापन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीएसस को दिए ज्ञापन में शिक्षक ने बताया है कि पदोन्नति पाकर उसने 6 अगस्त 2015 को उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐंठपुर पलिया में कार्यभार ग्रहण किया। उसने जब ज्वाइनिंग प्रमाणित करने के लिए क्षेत्र के बीईओ को प्रार्थनापत्र दिया तो उन्होंने सुविधा शुल्क की मांग की। सुविधा शुल्क न देने पर बीईओ उसे अनुपस्थित करने के अलावा तरह-तरह से परेशान करने लगे। शिक्षक ने बीएसए से मांग की है कि उसका अद्यतन वेतन माह जनवरी के वेतन के साथ हर हाल में दिलाया जाए। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि शिक्षक का भूख हड़ताल करना गलत है वह जांच में दोषी पाए जाने पर दंडित किया गया है। अब कार्यालय के बाहर बैठ कर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें