फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूर्व कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख की मौत पर हंगामा

Wed, 12 Aug 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कस्ता ममरी मार्ग पर शव रखकर बैठे परिजन.....संवाद
विज्ञापन
मितौली। खम्हरिया गांव में पूर्व कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख किशोरी लाल (60) की मारपीट में मौत के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कस्ता-ममरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
मंगलवार को खम्हरिया गांव में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। लाठी-डंडे चलने के दौरान आरोप है कि किशोरी लाल और उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई। गंभीर घायल किशोरी लाल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मारपीट में उनके पुत्र रजनीश, आदेश, पत्नी किरन और पोते अहम को भी चोटें आईं। बुधवार को गांव में तनाव की स्थिति रही।
जाम की सूचना पर सीओ मितौली यादवेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।

कस्ता ममरी मार्ग पर शव रखकर बैठे परिजन.....संवाद

कस्ता ममरी मार्ग पर शव रखकर बैठे परिजन.....संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें