फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुध बाजार का स्थान बदलने पर काटा हंगामा

Thu, 23 Jan 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुध बाजार में व्यापारियों से जानकारी लेते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार को बहादुरगंज से हटाकर पुलिस चौकी के सामने रेलवे के मैदान पर लगवा दिया गया है। बिना बिजली-पानी, सफाई के बाजार लगवाने पर दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने अधिकारियों को बुलाकर नाराजगी जताई। उन्होंने छह दिन में सुविधाएं नहीं पूरी होने पर धरना देने की चेतावनी दी है। आर्य महिला डिग्री कॉलेज से मशीनरी मार्केट तक प्रत्येक बुधवार को बाजार लगती थी। यहां पर आसपास के जिलों के व्यापारी भी दुकानें सड़क किनारे सजा लेते थे। इस वजह से पंखी चौराहे से घंटाघर तक जाम की स्थिति बनी रहती थी। ऐसे में घंटाघर मार्ग और जेल रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता था।
गत दिनों डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश एस. ने बाजार का भ्रमण कर बुध बाजार को बहादुरगंज पुलिस चाैकी के सामने मैदान पर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए नगर निगम ने रेलवे के मैदान को समतल कराया, लेकिन बुधवार को बाजार लगाने आए दुकानदारों को अव्यवस्था मिली। गंदगी के साथ ही पानी और शाम को रोशनी तक का इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन

फड़ बनाने और रोशनी का हो इंतजाम
व्यवस्था न होने से व्यापारी एकत्र हो गए। सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खान भी पहुंच गए। उन्होंने कॉल कर नगर आयुक्त विपिन मिश्रा को मौके पर बुला लिया। उनसे कहा कि बिना सुविधाओं के बाजार को नए स्थान पर लगाकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। छोटे व्यापारियों को बुध बाजार लगाने के लिए नए स्थान पर लाया गया, लेकिन यहां पर बहुत गंदगी है। यहां फड़ बना दिए जाएं और रोशनी का इंतजाम कराया जाए। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेंद्र कुमार वाजपेयी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मुजम्मिल खान, संतोष पाल, गुफरान खान, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें