फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 96 बोरी यूरिया की कथित कालाबाजारी पर हंगामा, वीडियो वायरल

Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
समिति से लादी जा रही यूरिया की बोरी। स्रोत: किसान वीडियो
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर ब्लॉक की फिरोजाबाद बी-पैक्स समिति से 96 बोरी यूरिया की कथित कालाबाजारी को लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों ने समिति सचिव पर आरोप लगाते हुए शपथ-पत्र के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि समिति से 96 बोरी यूरिया ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर ब्लैक मार्केट में बेचने के लिए भेजी गई। यूरिया लादने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि उन्हें एक बोरी यूरिया के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं और सर्वर न होने से मशीन नहीं चलने की बात कही जाती है, जबकि बिचौलियों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है।
समिति सचिव दयाशंकर मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताया। संतराम, रामू, राजपति, सुरेश, महेश देवी, रामरानी, बालकराम, भारत और सुशीला देवी आदि किसानों ने संयुक्त रूप से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम धौरहरा राशि कृष्णा ने बताया कि शिकायत और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें