फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूपी की टीम ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

Sat, 06 Sep 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महंगापुर में विजेता कबड्डी टीम को पुरस्कार देते विधायक रोमी साहनी व अन्य। स्रोत आयेजक
विज्ञापन
पलियाकलां/महंगापुर। संत बाबा कंडलदास की याद में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल की फील्ड में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंजाब व यूपी की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। इसमें यूपी ने जीत हासिल की। पंजाब को उपविजेता घोषित किया गया। विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले कबड्डी का शुभारंभ रामपुर के बिलासपुर ब्लॉक प्रमुख बूटा सिंह ने फीता काटकर किया। 65 किलो भारवर्ग में कजरी की टीम ने नानपुरी टांडा को हराकर मुकाबला जीता। विधायक रोमी साहनी ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दी। ओपन कबड्डी में यूपी की मीरी पीरी टीम ने पंजाब की खादुर साहब टीम को हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम को संत बाबा गुरनाम सिंह ने 51 हजार रुपये का पुरस्कार व ट्रॉफी दी। उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गई।
यहां दंगल का भी आयोजन किया गया था। इसमें नेपाल के राजू थापा ने अयोध्या के नागेंद्र दास बाबा को हराकर कुश्ती जीती। विजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान जसवंत सिंह, साहबजीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, मिंटू बाजवा, सुखा सिंह समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें