फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अराजक तत्वों ने काटा बंधा, फसलें डूबीं

Sat, 06 Sep 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अज्ञात लोगों के द्वारा काटे गए बांध की मरम्मत करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
निघासन। तमोलिनपुरवा गांव के पास शनिवार सुबह अराजक तत्वों ने बांध काट दिया। पानी के तेज बहाव से किसानों की फसलें डूब गईं। इसके बाद प्रधान के प्रतिनिधि राहुल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बोरियों के सहारे पानी को दोबारा बांधने की कोशिश शुरू कराई।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना मिलने पर तहसीलदार मुकेश वर्मा और नायब तहसीलदार दिव्यांशु शाही मौके पर पहुंचे और जल्द ही बांध की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया, मगर अब तक ठोस मदद नहीं मिली है। बांध कटने के बाद निघासन क्षेत्र के तमोलिनपुरवा, बरोठा, कुर्मीनपुरवा सहित आस-पास के गांवों में बाढ़ का खतरा और गहराता जा रहा है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर चुका है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अब ग्रामीणों की नजरें प्रशासन की मदद पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें