फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, केंद्रों पर लगी अभ्यर्थियों की लंबी कतारें

Mon, 08 Jun 2026 11:37 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के 16 केंद्रों पर सोमवार से यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हुई। प्रत्येक पाली में करीब 6,500 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन
सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होनी है। परीक्षा में प्रत्येक पाली में करीब 6,500 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। सभी केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर और भीतर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं परीक्षा केंद्र 
जिले के परीक्षा केंद्रों में अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज फरधान, कृषक समाज इंटर कॉलेज फतेपुर, पब्लिक इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, युवराजदत्त इंटर कॉलेज ओयल तथा जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें