फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखीमपुर खीरी में पिता के सामने छह साल के बेटे पर तेंदुए का हमला, अस्पताल में मौत, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

Sun, 07 Jun 2026 10:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में ईसानगर इलाके में तेंदुए के हमले में छह साल के बालक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद फूटा आक्रोश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में रविवार शाम करीब सात बजे खेत में पिता के साथ मौजूद छह वर्षीय शुभम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए खमरिया-ईसानगर मार्ग पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ग्राम रायपुर निवासी जवाहर अपने पुत्र शुभम के साथ खेत पर गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने अचानक शुभम पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पिता और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों की ओर भाग गया।

परिजन शुभम को तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क पर उतरे ग्रामीण
ग्राम रायपुर में तेंदुए के हमले में घायल छह वर्षीय बालक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए खमरिया-ईसानगर मार्ग पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना पर धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, ईसानगर, धौरहरा और खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद ग्रामीण शांत हुए और विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि घायल बालक को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें