फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: लखीमपुर खीरी में छुटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न, 55 फीसदी से अधिक वोट पड़े

Thu, 04 May 2023 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के 12 नगर निकायों में गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ 1363 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन
लखीमपुर में एक मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों वाले लखीमपुर खीरी जनपद में मतदान की स्थिति पिछले चुनावों के मुकाबले काफी फीकी रही। शाम छह बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 55.34 फीसदी रहा। जबकि, पिछले चुनाव में 58.19 फीसदी मतदान हुआ था। पिछले चुनाव के मुकाबिल जनपद का चुनाव प्रतिशत कम है। हालांकि, लखीमपुर की छिटपुट घटनाओं के बीच पूरे जिले में शांतिपूर्व मतदान संपन्न हो गया। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने हंगामे वाली जगहों पर जाकर हालात का जायजा भी लिया।

विज्ञापन


जिले के कुल 12 नगर निकायों में अध्यक्ष व 215 वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिये कुल 116 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई। हालांकि, शुरुआत में मतदान का प्रतिशत कम रहा, लेकिन चढ़ते सूरज के साथ वोट प्रतिशत बढ़ता गया। दोपहर दीन बजे तक पूरे जिले में 55.34 फीसदी मतदान हुआ। 

सपा और भाजपा समर्थक भिड़े 

इस बीच लखीमपुर के दो मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा और सपा समर्थकों में झड़प भी हुई। सुबह 10 बजे के करीब जहां आर्यकन्या इंटर कॉलेज के बाहर जहां भाजपा समर्थक और पुलिस में नोंकझोक हुई, तो वहीं इसी के करीब आधे घंटे बाद धर्म सभा इंटर कॉलेज के गेट के बाहर भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह व सपा प्रत्याशी रमा मोहन बाजपेई के समर्थकों में झड़प हुई। 

मामला हाथापाई तक पहुंचा, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसी तरह हंगाम करने वालों को खदेड़कर मामला शांत करवाया। उधर, रेलवे क्रासिंग स्थित गन्ना समिति के मतदान केंद्र पर एक महिला का किसी ने फर्जी वोट डाल दिया। शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर ने पीठासीन अधिकारियों को फटकार लगाई। जबकि, नौरंगाबाद में फर्जी वोट डालने वालों को पुलिस ने खदेड़कर भगा दिया।

UP Nikay Chunav: लखीमपुर में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़; गोला में बैलेट पेपर का फोटो वायरल

लखीमपुर कांटे की टक्कर 

लखीमपुर नगर पालिका के लिए बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। हंगामेदार घटनाओं के बीच शहर में चढ़ते सूरज के साथ वोट बरसे। इस बार पुरुषों के मुकाबले वोट डालने के लिएं महिलाएं घरों से कम निकलीं। जबकि, अब तक खामोश रहे मुस्लिम मतदाता ने धुआंधार वोटिंग की।
विज्ञापन

युवा मतदाताओं में दिखा जोश 

मतदान में युवाओं ने बढ़चढ़कर सहभागिता की। मतदान केंद्र से वोट डालकर निकले युवाओं में चेहरे पर खुशी दिखी। उनका कहना था कि शहर की सरकार बनाने के लिए पहली बार वोट डाला है। हमारा वोट ऐसे प्रत्याशी को गया है, जो नगर को विकास के पथ पर ले जाने के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने की सोच रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें