फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023 :लखनऊ सहित सात जिलों में शहर की सरकार का निर्णय करने निकले मतदाता

Thu, 04 May 2023 06:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Nikay Chunav 2023 1st Phase Polling News: 
उत्तर प्रदेश में आज निकाय चुनाव हैं। लखनऊ मंडल के उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी में मतदान होगा। सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बूथों पर मतदातओं की लंबी लाइन लगी है।
विज्ञापन
UP Nikay Chunav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की सरकार के भाग्य का आज (बृहस्पतिवार को) फैसला होगा। ये फैसला लिखेंगे 31 लाख से अधिक मतदाता। आपके एक-एक वोट से तय होगा शहर में सरकार कैसी होगी। किसकी होगी। लखनवी अपना फैसला लिखने को बेकरार हैं। उम्मीद है कम मतदान प्रतिशत का दाग भी धुल जाएगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि 2017 में केवल 38 फीसदी मतदान लखनऊ नगर निगम के लिए हुआ। इस बार अधिक से अधिक मतदान कर रिकॉर्ड बनाना है।

विज्ञापन

त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

लखनऊ नगर निगम को भाजपा का गढ़ माना जाता है। प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारों के समय भी निगम चुनाव में कमल खिला था। भाजपा ने पुरानी कार्यकर्ता सुषमा खर्कवाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सपा ने राजधानी के मुस्लिम और यादव वोट बैंक के साथ ब्राह्मण वोट बैंक को जोड़कर भाजपा के सामने चुनौती खड़ी करने के लिए वंदना मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने सपा के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए शाहीन बानो को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने संगीता जायसवाल पर दांव लगाया है।

सीएम योगी ने डाला वोट

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले अपना वोट डाला।

बहराइच में शुरू हुआ मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बहराइच के जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में गुरुवार 4 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन पूरी मतदान प्रक्रिया को निष्पक्षता के साथ चाक चौबंद सुरक्षा निगरानी में कराने कलमे जुटा है। जिले के 3,56,707 मतदाता 121 मतदान केंद्रों के 358 मतदेय स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे है।

1,005 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के संपन्न कराने की कवायद में जुटे डीएम डा. दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा लगातार भृमण कर रहे है। डीएम ने चुनाव ड्यूटी में नामित अधिकारियों का आह्वान किया कि चुनाव के दौरान वह चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव आयोग की तरफ से जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन पूरी सख्ती के साथ सुनिश्चित कराए। चुनाव प्रचार करने वाले जिले के दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में इस बार 1,005 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 902 प्रत्याशी सभासद पद पर अपना भाग्य अजमा रहे हैं।

एक नजर में

निकाय वार्ड मतदान केंद्र मतदान स्थल मतदाता प्रत्याशी अध्यक्ष सभासद
नपाप बहराइच 34 50 179 192245 11 232
नपाप नानपारा 25 15 51 42594 08 130
नपं रिसिया 11 05 11 11474 08 59
नपं जरवल 13 07 17 15763 13 56
नपं पयागपुर 15 09 21 21436 13 103
नपं कैसरगंज 16 12 29 27395 26 100
नपं मिहींपुरवा 15 08 26 24253 1 132
नपं रूपईडीहा 15 15 24 21547 08 90

अपने निश्चित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ

- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती में अपने निश्चित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान के लिए सभी बूथों पर सुबह 7:00 बजे से ही लंबी कतार लगी रही। डीएम सहित सभी अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मतदान केंद्र पर पहली बार स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए उसका अलग से बूथ बनाया गया है। इस बूथ मैं बैठकर महिलाएं अपने नवजात बच्चों को स्तनपान करा सकती हैं।

बलरामपुर: पांच निकायों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

बलरामपुर में मतदान के लिए पहुंचे 94 वर्ष के मोहम्मद खान। - फोटो : amar ujala
बलरामपुर जिले के पांच निकायों में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। निकाय चुनाव में पांचों निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 72 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि 95 वार्ड के लिए 503 दावेदार मैदान में है।

डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के बलरामपुर नगर पालिका परिषद, उतरौला नगर पालिका परिषद, गैसडी, तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर पंचायत के 79 मतदान केंद्रों के 222 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जा रहा है। इसके लिए 888 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सात जोनल व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।

सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान लगाए गए

- फोटो : amar ujala
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान लगाए गए हैं। सात बैरियर नेपाल सीमा पर लगाए गए हैं। 13 बैरियर जिले के भीतर लगाए गए हैं। दस केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

निकाय वारः फैक्ट फाइल
बलरामपुर नगर पालिका परिषद
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 16
वार्डः 25
सभासद के कुल प्रत्याशी- 131
मतदान केंद्रः 32
मतदेय स्थलः 103

पिछले चुनाव में मतदाताः 63957
वर्तमान में मतदाताः 72328
उतरौला नगर पालिका परिषद
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 08
वार्डः 25

सभासद के कुल प्रत्याशी- 97
मतदान केंद्रः 15
मतदेय स्थलः 41
पिछले चुनाव में मतदाताः 25880
वर्तमान में मतदाताः 28610

तुलसीपुर नगर पंचायत
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 18
वार्डः 15
सभासद के कुल प्रत्याशी- 77
मतदान केंद्रः 11
मतदेय स्थलः 29

पिछले चुनाव में मतदाताः 23112
वर्तमान में मतदाताः 27114
पचपेड़वा नगर पंचायत
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 15
वार्डः 16

सभासद के कुल प्रत्याशी- 126
मतदान केंद्रः 13
मतदेय स्थलः 33
पिछले चुनाव में मतदाताः 22057
वर्तमान में मतदाताः 25038


गैसड़ी नगर पंचायत
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-15
वार्डः 15
सभासद के कुल प्रत्याशी- 72
मतदान केंद्रः 08
मतदेय स्थलः 16
वर्तमान में मतदाताः 12886
 

लखनऊ में अपने बूथ पर पहला वोट करने के बाद कमल अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल 79 साल के होने पर अपने बूथ - फोटो : amar ujala
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों के लिए मतदान किया जा रहा है। पहले चरण में लखनऊ समेत अवध के सीतापुर, रायबरेली, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर में मतदान किया जा रहा है।

लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने ली मतदेय स्थलों की जानकारी - फोटो : amar ujala
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम पहुंचे और सेक्टर/जोनल मेजिस्ट्रेटो से ले रहे मतदेय स्थलों की जानकारी।

गोंडा: मोमबत्ती की रोशनी में मतदान का किया विरोध

- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले के मनकापुर कन्या प्राइमरी पाठशाला में  बूथ संख्या 176-177 में मोमबत्ती की रोशनी में मतदान का विरोध कर सपा प्रत्याशी राम कृपाल सोनी राहुल ने मजिस्ट्रेट से की शिकायत।

रायबरेली: सभी बूथों पर मतदान जारी

ऊंचाहार के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में मतदान के लिए लगी महिलाओं की लाइन। - फोटो : amar ujala
रायबरेली जिले में प्राथमिक विद्यालय डलमऊ मतदान केंद्र सहित सभी बूथों पर मतदान जारी है।

मायावती ने लखनऊ में किया मतदान

मतदान के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रेन अकादमी माल एवेन्यू में मतदान किया। बसपा से इस बार नगर निगम के लिए 11 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हैं।

लखनऊ के कृष्णानगर के बूथ में इन्होंने किया पहला मतदान

- फोटो : amar ujala
लखनऊ के कृष्णानगर न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज में माधुरी देवी ने अपना पहला वोट डाला। वह सुबह  7:00 बजे पति सुरेश के साथ मतदान स्थल पर पहुंचीं। 

भाजपा की मेयर प्रत्याशी ने अपने परिजनों के साथ वोट डाला

मतदान करने के बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल। - फोटो : amar ujala
लखनऊ में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने एमिटी विद्यालय वृंदावन सेक्टर 8 के बूथ पर वोट डाला। उन्होंने अपने परिजनों के साथ वोट डाला।

सीतापुर में मतदान के लिए लगी लाइन

- फोटो : amar ujala
सीतापुर जनपद के महमूदाबाद नगर पालिका इलाके में उच्च प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर लगी लाइन। यहां पर समय से मतदान शुरू हुआ।

सीतापुर में सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत

सीतापुर की पैंतेपुर नगर पंचायत में पिंक बूथ पर सेल्फी लेती युवतियां। - फोटो : amar ujala
सीतापुर          8
महमूदाबाद      11
खैराबाद         14
मिश्रिख         12
बिसवां        10.75
लहरपुर        9
पैंतेपुर         13
महोली        11
कुल औ
हरगांव       10
सिधौली     6.5  
तंबौर        14
कुल औसत  10.85

रायबरेली में सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत

रायबरेली 8 प्रतिशत
लालगंज 12. 5 प्रतिशत
डलमऊ 14.55 प्रतिशत
 नसीराबाद 16 प्रतिशत
शिवगढ़ 12 प्रतिशत
ऊंचाहार 10.96 प्रतिशत
सलोन 11.82 प्रतिशत
 महाराजगंज 10.13 प्रतिशत
परशदेपुर 10 प्रतिशत
 बछरावां 13.65 प्रतिशत

बहराइच के नगर निकायों में सुबह नौ बजे तक हुआ मतदान प्रतिशत

गोंडा के नगर निकायों में सुबह नौ बजे तक हुआ मतदान प्रतिशत

नकापुर एपी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सुबह पहला मतदान राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह ने किया। - फोटो : amar ujala
गोंडा - 7.38 प्रतिशत
करनैलगंज - 12.02 प्रतिशत
नवाबगंज - 12.89 प्रतिशत
बेलसर - 15.67 प्रतिशत
तरबगंज - 11.3 प्रतिशत
मनकापुर - 10.05 प्रतिशत
धानेपुर - 16 प्रतिशत
खरगूपुर - 10.86 प्रतिशत
कटरा - 12 प्रतिशत
परसपुर - 11.68 प्रतिशत
कुल मतदान - 11.985 प्रतिशत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया मतदान

लखनऊ में मतदान करने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के विपुलखंड स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया मतदान, बड़ी जीत का दावा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। - फोटो : amar ujala
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को नगर निकाय के पहले चरण में अपना वोट डाला। महानगर के ब्वॉयज कॉलेज में सुबह नौ बजे पत्नी नम्रता पाठक के साथ मतदान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से विकास के लिए मतदान करने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया। लखनऊ में 110 वार्ड हैं। अधिकांश सीटें भाजपा के खाते में आ रही हैं। भाजपा के सभी महापौर प्रत्याशियों पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है। भाजपा को नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। यह कानून व्यवस्था का आदर्श उदाहरण है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक चुनावी प्रबंधन में भी व्यस्त रहे। मतदान के बाद हर सीट के चुनावी समीकरण की जानकारी लेते रहे। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में मतदान की गति के बारे में स्वयं जानकारी लेते रहे। पूरा फोकस अधिक से अधिक मतदान पर रहा।

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ। - फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के ऐशबाग जोन 2 में अपने परिजनों संग मतदान किया। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मतदान के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस

लखनऊ में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के वोट डालने के दौरान साथ आए कार्यकर्ताओं से सपा के कार्यकर्ताओं की बहस हुई। लखनऊ पुलिस की मौजूदगी में गाली गलौज होती रही।

भाजपा पार्षद से सपा व भीम आर्मी के लोगों के बीच हुई बहस

lucknow - फोटो : amar ujala
भाजपा पार्षद से सपा व भीम आर्मी के लोगों के बीच बहस हुई। उनका आरोप है कि भाजपा के लोग अंदर लोगों से भाजपा को वोट करने को कह रहे हैं और उन्हें नहीं रोका जा रहा है।

गोंडा मतदान प्रतिशत अपडेट

गोण्डा में दूसरे राउंड में प्रातः 11 बजे तक 24.89 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक नगर पालिका परिषद नवाबगंज में 31.45 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सभी बूथों पर सुचारू रूप से चल रहा है। जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। 

दूसरे राउंड के बाद मतदान प्रतिशत की स्थिति
नगर पालिका परिषद गोंडा - 18.29 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद करनैलगंज - 25.90 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद नवाबगंज - 31.45 प्रतिशत
नगर पंचायत बेलसर - 21.44 प्रतिशत
नगर पंचायत तरबगंज - 29.42 प्रतिशत
नगर पंचायत मनकापुर - 21.46 प्रतिशत
नगर पंचायत धानेपुर - 27.39 प्रतिशत
 नगर पंचायत खरगूपुर - 26.73 प्रतिशत
 नगर पंचायत कटरा - 23 प्रतिशत
नगर पंचायत परसपुर - 23.80 प्रतिशत।

रायरबेली का मतदान प्रतिशत

रायबरेली
नगर पालिका - 16. 54 प्रतिशत
लालगंज - 28  प्रतिशत
डलमऊ - 30.72 प्रतिशत
 नसीराबाद - 41 प्रतिशत
 शिवगढ़ - 29.54 प्रतिशत
 ऊंचाहार - 25.08 प्रतिशत
 सलोन - 25.5 प्रतिशत
महाराजगंज - 25.76 प्रतिशत
परशदेपुर - 31 प्रतिशत
बछरावां - 28.8 प्रतिशत
रायबरेली में कुल मतदान - 20.80 प्रतिशत

बहराइच: 11 बजे तक आठ निकायों का मतदान

प्रदेश के सभी 37 जिलों में मतदान प्रतिशत पर अपडेट


लखनऊ में मतदान जारी...

- लखनऊ में भाजपा महामंत्री अजय ने शिकायत दर्ज कराई कि बीकेटी और महोना नगर पंचायत में गलत वोट पड़ रहे हैं। हालांकि पूछने पर वह बूथ संख्या की जानकारी नहीं दे पाए।

- जोन 7 के अंतर्गत आने वाले शहीद भगत सिंह द्वितीय वार्ड 11 बूथ नंबर 1324 के पीठासीन अधिकारी खालिद अमीद के खिलाफ शिकायत की गई और उसके बाद उनको बदल दिया गया।

- जोन 2 के वार्ड नंबर 79 के रेड रोज स्कूल पोलिंग सेंटर पर ईवीएम का एक बटन काम नहीं कर रहा था। उसको ठीक करा दिया गया।

- जोन सात के इरम स्कूल पोलिंग सेंटर पर दिव्यांग और बुजुर्गो के विहिल चेयर की व्यवस्था नहीं थी उसको कराया गया।

- जोन चार के वार्ड 14 भरवारा मल्हौर के बूथ संख्या 355 और 360 पर 70-80 लोगों के नाम गायब थे। उसके बाद वहां दूसरी मतदाता सूची उपब्लध कराई गई। 

लखीमपुर खीरी में दोपहर एक बजे 34.13 प्रतिशत मतदान

निकाय                           - मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर - 27.05
नगर पालिका गोला -        32.00
नगर पालिका मोहम्मदी -  43.17
नगर पालिगा पलिया -      36.28
नगर पंचायत खीरी -         37.84
नगर पंचायत धौरहरा -      40.01
नगर पंचायत निघासन -    38.34
नगर पंचायत भीरा -          36.34
नगर पंचायत सिंगाही -      39.75
नगर पंचायत मैलानी -       38.34
नगर पंचायत बरबर -         44.16
नगर पंचायत ओयल -        42.98
कुल मतदान प्रतिशत -       34.13

मतदाता ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

बंथरा नगर पंचायत महात्मा गांधी वार्ड में स्थित प्राथमिक विद्यालय रामचौरा में सावित्री रावत का आरोप है एक मतदान कर्मी द्वारा उसके बैलट पेपर को लेकर स्वयं मोहर लगाकर बक्से में डालकर उसे वापस कर दिया गया।

महिला का आरोप है जब उसने इस पर आपत्ति की तो उसे डरा धमका कर मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया। वहीं मौजूद महिला ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से इसकी शिकायत की। गड़बड़ी पाने पर वहां मौजूद अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पहुंच गई और वहां मौजूद लोगों को फटकार कर शांत कर दिया और बूथ केंद्र के सामने खड़े लोगों को भगाया। मौके पर मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उक्त मतदान कर्मी को हटाने की बात कही है। वहीं, इस घटना के बाद मतदान केंद्र के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था बोले, स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं पुलिस अधिकारी

स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि यूपी के निकाय चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होंगे। पहले चरण का मतदान हो रहा है। किसी भी तरह की मुश्किल न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर पूरी तरह नजर रख रहे हैं।
 

बहराइच: आठ नगर निकायों में दोपहर 1 बजे तक 34.60 प्रतिशत मतदान हुआ

बहराइच के आठ नगर निकायों में दोपहर 1 बजे तक 34.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। देखें पूरी सूची: 

सीतापुर में दोपहर एक बजे तक का मतदान

सीतापुर                 24 प्रतिशत
 महमूदाबाद           32.88 प्रतिशत
 खैराबाद              44.14 प्रतिशत
 मिश्रिख              47.04 प्रतिशत
 बिसवां              35.57 प्रतिशत
लहरपुर               44 प्रतिशत
 पैंतेपुर               38.14 प्रतिशत
महोली               37.26 प्रतिशत
हरगांव               28 प्रतिशत
सिधौली             38.33 प्रतिशत
 तंबौर              40.27 प्रतिशत
कुल               33.83 प्रतिशत

यूपी निकाय चुनाव में अब तक जिलों में हुआ मतदान

यूपी के निकाय चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों में मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 27.8 प्रतिशत मतदान हुआ। देखें मतदान प्रतिशत की पूरी सूची: 

लखीमपुर खीरी में दोपहर तीन बजे तक 44.96 प्रतिशत मतदान

निकाय - मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर - 36.19 प्रतिशत
नगर पालिका गोला -        43.88 प्रतिशत
नगर पालिका मोहम्मदी -  54.36 प्रतिशत
नगर पालिगा पलिया -      47.00 प्रतिशत
नगर पंचायत खीरी -         48.80 प्रतिशत
नगर पंचायत धौरहरा -      51.77 प्रतिशत
नगर पंचायत निघासन -    50.25 प्रतिशत
नगर पंचायत भीरा -          47.93 प्रतिशत
नगर पंचायत सिंगाही -      55.32 प्रतिशत
नगर पंचायत मैलानी -       48.57 प्रतिशत
नगर पंचायत बरबर -         58.27 प्रतिशत
नगर पंचायत ओयल -        55.62 प्रतिशत
कुल मतदान प्रतिशत -       44.96 प्रतिशत

बहराइच में 3:00 बजे तक सभी 8 निकायों में 44.19 प्रतिशत मतदान

बहराइच में मतदान प्रतिशत की सूची:

रायबरेली में तीन बजे तक 41.87  प्रतिशत मतदान

रायबरेली  - 34.6 प्रतिशत
लालगंज -  52.5 प्रतिशत
डलमऊ  - 62.1 प्रतिशत
नसीराबाद  - 67 प्रतिशत
शिवगढ़  - 50.55 प्रतिशत
ऊंचाहार - 52 प्रतिशत
सलोन  - 48.5 प्रतिशत
महाराजगंज  - 63.46 प्रतिशत
परशदेपुर  - 51 प्रतिशत
बछरावां  - 61 प्रतिशत
विज्ञापन

सीतापुर में शाम तीन बजे तक मतदान

निकाय का नाम - मतदान का प्रतिशत
सीतापुर - 32.08
 महमूदाबाद - 49.20
 खैराबाद - 53.70
 मिश्रिख -  59.19
 बिसवां - 44.47
लहरपुर - 55.50
 पैंतेपुर - 49.98
महोली - 77.20
हरगांव   - 41
सिधौली - 51.83
 तंबौर - 52.97
कुल   - 44.46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें